टिहरी | थाना छाम पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों को यात्रा मार्ग में जागरूक करते हुए बिस्किट, फ्रूटी एवं पानी वितरित किया गया। इस दौरान गंगोत्री व यमनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा हेतु निम्न जानकारी दी गई:-
• यात्रा मार्ग पर सावधानीपूर्वक चलें।
• रात्रि में अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
• सभी धामों की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखें।
• मंदिरों में लाइन से ही दर्शन करें एवं व्यवस्था में सहयोग करें।
• होटल/ढाबों में भोजन करने से पूर्व रेट अवश्य जांच लें।
• हैली सेवा हेतु फर्जी वेबसाइटों पर बुकिंग से बचें।
• जल्दबाजी न करें, धैर्य एवं संयम के साथ यात्रा करें।
• वाहन धीमी गति से चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें।
थाना छाम पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम एवं बद्रीनाथ धाम की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी गईं।














Leave a Reply