पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा—गंगा की तेज धारा में बह रहे युवक को सकुशल बचाया |

टिहरी | समय लगभग 04:45 बजे शत्रुघन घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरा गाजियाद, थाना भोजपुरा, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी 21 वर्षीय युवक अपने मित्र के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था । स्नान के दौरान युवक अचानक गंगा जी की तेज धारा की चपेट में आकर बहने एवं डूबने लगा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं यात्रियों द्वारा तत्काल शोर मचाया गया और सहायता के लिए पुकार की गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने तत्परता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया ।

इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य में निम्न पुलिसकर्मियों एवं गोताखोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
हेड कांस्टेबल रवि राणा
हेड कांस्टेबल विदेश चौहान
हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह तोमर
गोताखोर महेंद्र चौधरी
युवक को सुरक्षित बचाए जाने पर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

🔶 अपील:
जनपद पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की जाती है कि गंगा नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें, निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें तथा तेज धारा वाले क्षेत्रों से दूर रहें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *