SSP श्वेता चौबे के निर्देशन में गुमशुदा नाबालिग बालक को मात्र 02 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति सजग टिहरी पुलिस द्वारा एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालक को त्वरित कार्यवाही के तहत सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रातः लगभग 10:00 बजे दिल्ली निवासी द्वारा चौकी धनौल्टी, थाना थट्यूड पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री का नाबालिग पुत्र होटल से नाराज होकर कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के उपरांत भी बालक का कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिवार अत्यंत चिंतित था । सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी धनौल्टी उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए परिजनों को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों, संभावित मार्गों एवं जंगलों में सघन खोजबीन एवं पतारसी शुरू की | पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए महज 02 घंटे के भीतर धनौल्टी क्षेत्र के पास घने जंगल से गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके नाना के सुपुर्द किया गया । नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा भावुक होकर थाना थट्यूड पुलिस एवं चौकी धनौल्टी टीम की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । टिहरी पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *