ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 03 दिन में 60 पेटी और 51 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद चार अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना थत्यूड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गुरुदयाल पुत्र नथलिया, निवासी ग्राम घडियाला थाना कैम्पटी, उम्र 55 वर्ष को उत्तरकाशी मोटर मार्ग स्थित गवाणी तिराहे के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

🔹 नाम पता अभियुक्त:
गुरुदयाल पुत्र नथलिया
निवासी – ग्राम घडियाला, थाना कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल
उम्र – 55 वर्ष

🔹 बरामदगी:
➡️ 05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *