एसएसपी श्वेता चौबे की मुहिम पुलिस के साथ आज स्कूली बच्चों ने भी सम्भाला मोर्चा गातार मुस्तैदी से निभायी यातायात ड्यूटी व नियमों के प्रति आम लोगों को भी किया जागरूक |

टिहरी | एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक यातायात, नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में मुनि की रेती क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा । इस अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनके द्वारा चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन किया गया। छात्रों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोकर उन्हें नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही, आम जनता को यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है । कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। स्थानीय लोगों द्वारा इस पहल की सराहना की गई और इसे एक सकारात्मक प्रयास बताया गया । टिहरी पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *