टिहरी | SSP टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद टिहरी में नशा तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । SSP श्वेता चौबे के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण मे थत्यूड पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत को मादक पदार्थ की तस्करी एवम विक्रय रोकथाम चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण धनवीर कुमार पुत्र स्वं0 कुन्दनलाल निवासी ग्राम दड़माली, पो0ओ0 पुजारगांव थाना कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष व विकास पुत्र मनवीर लाल निवासी ग्राम सिगुडी थाना कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी उम्र 33 वर्ष को वाहन संख्या UK-04-M-4447 स्विफ्ट कार 05.00 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी/परिवहन करते हुये थाना क्षेत्रांतर्गत गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा 8/20/60/29 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्त से बरामद अवैध स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 20,000 रुपये है, अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त गण :-
(1)धनवीर कुमार पुत्र स्वं0 श्री कुन्दनलाल निवासी ग्राम दड़माली, पो0ओ0 पुजारगांव थाना कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी उम्र -28 वर्ष
(2)विकास पुत्र श्री मनवीर लाल निवासी ग्राम-सिगुडी कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी उम्र 33 वर्ष
बरामदगी विवरण :-
(1) 5.00 ग्राम अवैध स्मैक (2) वाहन संख्या UK-04-M-4447 स्विफ्ट कार
















Leave a Reply