जीआरपी ऋषिकेश पुलिस द्वारा चापड़ से हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण |

ऋषिकेश | वादिया लवी त्रिपाठी पत्नी सूरज शर्मा, निवासी पूरे पहाड़गंज, लाला का पुरवा, थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी (उ.प्र.) द्वारा रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर अपने पिता हरीगोविन्द त्रिपाठी (58 वर्ष) द्वारा स्वयं तथा उनके पति पर चापड़ से हमला कर घायल करने के संबंध में थाना जीआरपी ऋषिकेश पर प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0-13/2026 धारा 109(1), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड अरुणा भारती के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी अनुज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी देहरादून के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापक सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर अभियुक्त हरीगोविन्द त्रिपाठी पुत्र स्व. श्री मुरारीदत्त त्रिपाठी, निवासी ग्राम सराय हृदय शाह, थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी (उ.प्र.), उम्र 58 वर्ष को आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद किया गया। बरामदगी के साथ मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
हरीगोविन्द त्रिपाठी पुत्र स्व. मुरारीदत्त त्रिपाठी, निवासी ग्राम सराय हृदय शाह, थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी (उ.प्र.), उम्र 58 वर्ष।
बरामदगी
*घटना में प्रयुक्त एक चापड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *