दुकान की आड़ में शराब तस्करी करने वाले को थाना डीडीहाट पुलिस ने धर दबोचा शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में थाना अस्कोट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को थाना बलुवाकोट पुलिस ने हिरासत में लेकर वाहन किया सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जो निम्न प्रकार है |

थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान कस्बा चौबाटी में परचून के दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दुकान संचालक विजय सिंह बोहरा पुत्र मनोहर सिंह निवासी ग्राम तिलाड़ी थाना डीडीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना डीडीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हिमांशु निवासी मिताड़ी, कनालीछिना को गिरफ्तार कर, वाहन सीज किया गया ।

थाना अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुनखोली निवासी शोबन सिंह द्वारा सारे आम उत्पात मचाया जा रहा था जो पुलिस के समझाने पर भी शान्त नही हो रहा था । अपर उ0नि0 संजय कुमार द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 75 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *