पिथौरागढ़ पुलिस का अपराधियों पर सख्त वार अवैध कच्ची शराब बरामद | नशे में उत्पात और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार असर दिखा रहा है। अवैध शराब, नशे में हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है

🔻 मुख्य कार्रवाई
📍 कोतवाली धारचूला
➡️ वाहन चेकिंग के दौरान एक परचून की दुकान से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
➡️ दुकान संचालक अन्नू वर्मा (निवासी खेला, धारचूला) गिरफ्तार
➡️ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत

📍 कोतवाली डीडीहाट
➡️ नशे में परिजनों से झगड़ा कर रहे राजेन्द्र सिंह को हिरासत में लिया गया (धारा 170 BNSS)
➡️ ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए संजय लोहिया गिरफ्तार, वाहन सीज

📍 थाना नाचनी
➡️ नशे में वाहन चलाते पाए गए अनिल गोरखा (निवासी मुवानी) गिरफ्तार, वाहन सीज

*⚠️ पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:*
👉 नशा, अवैध गतिविधि और कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!
👉 सुरक्षित समाज के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *