पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नशे की सप्लाई चेन से जुड़े व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा भीमगोड़ा बैराज तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इस दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या **UK12D0321** पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 7.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रामपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) से स्मैक खरीदकर यहां आने वाले यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना के तहत नशे सप्लाई कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1. **सूरज पुरी** पुत्र महेश पुरी, निवासी श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 35 वर्ष।
2. **राहुल रावत** पुत्र स्व. यशपाल रावत, निवासी, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष।













Leave a Reply