01 संदिग्ध व्यक्ति को हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध देसी तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा आरोपित के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं सघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीम को गठित किया गया । पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त/ चैकिंग में मामूर थे कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 01 संदिग्ध व्यक्ति जावेद पुत्र शकील निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार हाईवे अंडरपास से जोरासी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पकड़ लिया गया । जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । जिसके विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
जावेद पुत्र शकील निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी* –
01 अदद अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *