रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा तस्करों व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 01 अभियुक्त को मय अवैध देशी शराब के साथ पोस्ट आफिस के पीछे रेलवे पटरी के पास से दबोचा गया। अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । इसके अतिरिक्त विगत काफी दिनों से फरार चल रहा वारंटी जिनकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिशे दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म का हैं । जो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था |
जिसको कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के निवास जोगिया मण्डी हरकी पैड़ी से दबोचा गया ।
विवरण निम्नवत है-
1-मु0अ0स0-189/25 धारा 60 आब0 अधि0
बनाम- सुनील पुत्र संजय सिंह निवासी पंकज का मकान काशीपुरा कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
बरामदगी- 22 पव्वे टैट्रा पैक देशी शराब मार्का माल्टा
पुलिस टीम-
1 उ0नि0 हाकम सिंह
2-का0 1193 सौरभ नौटियाल
3- का0 1048 अमित भट्ट
नाम पता वारंटी
1- अभि0 रजत गोस्वामी पुत्र मलेख गोस्वामी निवासी जोगियामण्डी निकट हरकी पैडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
वाद स0 70/2024 धारा 399, 402 भादवि















Leave a Reply