हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 24 घन्टे के भीतर किया बाइक चोरी का ख़ुलासा 02 बाइक चोर दबोचे, चोरी की बाइक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेडा | वादी असद पुत्र मेहताब निवासी ग्राम नगला कूबड़ा जिला हरिद्वार द्वारा अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में थाना झबरेडा में मु0अ0सं0- 84/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम व पंजीकृत कराया गया था । एसएसपी हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल टीमें गठित कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खँगाल कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए 24 घंटे के भीतर सुनहेटी कुंजा रोड से अभियुक्त राहुल पुत्र गोबीचंद व रजत पुत्र राजवीर उर्फ राजू को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। आरोपियों द्वारा गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए बाइक की फर्जी प्लेट तैयार की गई थी ।

नाम व पता अभियुक्तगण
1- राहुल पुत्र गोबीचंद निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार
2- रजत पुत्र राजवीर उर्फ राजू निवासी ग्राम बोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार

बरामद मोटर साइकिल का विवरण
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
रजि न0 UK08U4041

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *