ब्लंडर रील्स का शौकीन देशी तमंचे के साथ दबोचा रोब जमाने के लिए तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर रील करता था अपलोड |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान सुभाष गढ़ मार्ग रेलवे फाटक के पास एक संदिग्ध रिट्ज कार क़ो रोककर चैक किया गया तो कार चालक मंजीत के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ थाना पथरी में शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ मे आरोपी मंजीत द्वारा बताया की उसकी हरिद्वार के लड़को से इंस्टाग्राम मे दोस्ती है जिन्हे अपना रोब दिखाने के लिए उसने तमंचे के साथ रील बनाई थी। गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

विवरण आरोपित-
मंजीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी ग्राम आइकी थाना पुरकाजी जिला मुजफ़रनगर (उ0प्र0) की उम्र 22 वर्ष

बरामदगी
1- तमंचा 315 बोर- 01
2- जिन्दा कारतूस- 01
3- रिट्ज कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *