हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था अभियुक्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी रविपाल पुत्र बलवन्त निवासी ग्राम बहालपुरी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपने पुत्र राहुल व परिजन प्रेमचन्द पर जान से मारने की नियत से हमला करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की सत्यता की जांच कर अभियुक्तगणों की धरपकड़ हेतु SSP हरिद्वार द्वारा क्षेत्राधिकारी लक्सर को निर्देशित किया गया था । जिसपर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानो में दबिश देकर उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त साधूराम को रायसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार होने की फिराक में था ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 348/25 धारा 109,117(2),115(2),190,191(2), 191(3),352 बी0एन0एस0

गिरफ्तार अभियुक्त
साधु राम पुत्र रणजीत निवासी बहाल पुरी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *