अलग-अलग स्थानो से ०२ नशा तस्कर दबोचे 7.74 ग्राम स्मैक व डिजिटल तराजू बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टिव रहकर थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियो को 7.74 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 354/25 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम अरशद उर्फ चुण्डी
2- मु0अ0सं0 355/25 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम गुलशेर

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अरशद उर्फ चुण्डी पुत्र गुलजार निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2-गुलशेर पुत्र जाबिर निवासी जबरदस्तपुर थाना कोतवाली सिविल लाईन रुड़की जनपद हरिद्वार

विवरण बरामदगी अभियुक्तगण –
1-अभियुक्त अरशद उर्फ चुण्डी से बरामद- 4.56 ग्राम स्मैक
2-अभियुक्त गुलशेर से बरामद- 3.18 ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रानिक तराजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *