किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा किशोरी को किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुडकी | कोतवाली रूडकी पर वादी मुकदमा के द्वारा तहरीरी सूचना दी कि उसकी नाबालिक पुत्री घर से समान लेने हेतु बाजार गयी थी और बाजार से वापस नही आयी जिस पर वादी की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली रूडकी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त संबंध में तत्काल संज्ञान लेते हुये टीम का गठन किया गया, टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपह्रता को सकुशल बरामद क़र एक आरोपी मनीष सैनी पुत्र रामदास सैनी निवासी मोहम्मदपुर माफी उर्फ हसनपुर निकट पुलिस चौकी हसनपुर वाली गली मस्जिद के पास थाना सदर सहारनपुर उ0प्र0 को धर दबोचा ।

नाम पता आरोपी
मनीष सैनी पुत्र रामदास सैनी निवासी मोहम्मदपुर माफी उर्फ हसनपुर निकट पुलिस चौकी हसनपुर वाली गली मस्जिद के पास थाना सदर सहारनपुर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *