रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार सालाना निरीक्षण हेतु कोतवाली मंगलौर पहुंचे। सैरोमोनियल गार्ड द्वारा दी गई सलामी से खुश दिखे कप्तान ने अच्छी ड्रिल पर सलामी गार्ड को ईनाम दिया । तत्पश्चात डोबाल द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को जांचा गया एवं रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर करने एवं डाटा का निश्चित समयावधि में मिलान करने हेतु कहा गया। हेड मोहर्रिर को थाना कार्यालय में प्रयोग किए जा रहे पुराने एवं आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त फर्नीचर को पुलिस लाइन स्टोर में जमा कर उसके स्थान पर नया फर्नीचर प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया ताकी कार्यालय में नियुक्त स्टाफ सकारात्मक रुख के साथ आमजन की समस्या सुन सकें । बैरक व मैस भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जवानों को ताजा एवं अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिले तथा साफ-सफाई का ख्याल रखते समय-समय पर मच्छर व कीड़े मारने की दवाओं का छिड़काव किया जाए ताकी स्वच्छ तन और मन के साथ अपनी ड्यूटी कर पाएं । मालखाने में मुकदमें से संबंधित मालों को तरतीबवार एवं सही दशा में रखने एवं सभी मालों पर संबंधित मुकदमें का स्पष्ट विवरण अंकित करने पर एसएसपी डोबाल द्वारा मालखाना इंचार्ज को नगद पारितोषिक दिया गया । अपने गांव में सतर्क दृष्टि रखने एवं कोई भी घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को इत्तला करने पर 03 ग्राम चौकीदारों एवं अपने कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन करने पर कोतवाली मंगलौर के सफाई कर्मचारी ब्रह्मपाल एवं चौकी लंढौरा में तैनात होमगार्ड विवेक को नगद 1100-1100 रुपये के इनाम व प्रशस्ति चिन्ह से सम्मानित किया गया । अन्त में
डोबाल द्वारा CEIR ऐप के जरिए बरामद किए गए 15 मोबाइल फोनों को उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया साथ ही मोबाइल बरामद करने में विशेष योगदान देने वाली टीम हेड कांस्टेबल माजिद अली, कांस्टेबल नंदकिशोर व कांस्टेबल जफर अली की पीठ थपथपाई। इस दौरान मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए एसएसपी व हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया । उक्त अवसर पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।















Leave a Reply