रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों एंव वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उस शराब के धंधे में संलिप्त 01आरोपी को मय अवैध देशी शराब के साथ लालजी वाला झुग्गी के पास से पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । इसके अतिरिक्त विगत काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी जिनकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिशे दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म का है जो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था , कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमे गठित कर आरोपी के निवास इदिरा विकास कालोनी सूखी नदी भूपतवाला के पते पर दबिश दी गयी जिसके फलस्वरुप वारंटी को पकड़ा गया ।
नाम पता आरोपी
राहुल पुत्र गुडडू निवासी झुग्गी झोपडी लालजी वाला कोतवाली नगर हरिद्वार।
(21 पव्वे टैट्रा पैक देशी शराब)
नाम पता वारंटी
शिवम शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा निवासी इंदिरा विकास कालोनी सूखी नदी भूपतवाला हरिद्वार।
(वाद स0 1220/2023 धारा 60 आबकारी अधि)















Leave a Reply