स्कूली बच्चों को दी गयी यातायात की जानकारी, साथ ही बच्चों से चौराहों पर चलवाया गया यातायात |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी एंव यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर पुलिस टीम गठित कर आज शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर एवं अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के छात्र एवं छात्राओं द्वारा रानीपुर मोड़ भगत सिंह चौक एवं शंकराचार्य चौक पर यातायात का संचालन करवाया गया, साथ ही सभी बच्चों को यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *