रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। कनखल पुलिस द्वारा इसी अभियान के क्रम में आरोपी रमाकान्त पाल पुत्र राजकुमार पाल निवासी ग्राम फतेहगंज थाना बिरासत गंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता झुग्गी झोपडी निकट पवन धाम भूपतवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार को एक अदद मोबाइल फोन व ₹570/- सहित पकड़ा गया। आरोपी कब्जे से 19.16 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी की गयी । आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता आरोपी
रमाकान्त पाल पुत्र राजकुमार पाल निवासी ग्राम फतेहगंज थाना बिरासत गंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता झुग्गी झोपडी निकट पवन धाम भूपतवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।
बरामदगी-
19.16 ग्राम अवैध स्मैक |















Leave a Reply