अर्द्धवार्षिक निरीक्षण फायर स्टेशन मायापुर द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर जनपद हरिद्वार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

हरिद्वार | पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम अग्निशमन अधिकारी मायापुर द्वारा परेड फालीन कर सलामी दी गई। परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया तत्पश्चात अग्निशमन वाहनों उपकरणों फायर स्टेशन भोजनालय फायर स्टेशन स्टोर कार्यालय आवासीय परिसर कार्यलय वॉचरूम का बारीकी से निरीक्षण किया गया | फायर स्टेशन पर स्थापित मशीनों एवं आपदा उपकरणों को स्टार्ट कर निर्देशित किया गया कि वाहनों उपकरणों को हमेशा उच्च कोटि का कार्यशील दशा में रखें क्योंकि किसी भी अग्नि दुर्घटना रेस्क्यू के दौरान वाहनों उपकरणों का फिट एवं कार्यशील होना नितांत आवश्यक है कार्यलय निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख सही पाए गए । निर्देशित किया गया कि अग्नि दुर्घटना क समय रिस्पांस सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है रिस्पांस टाइम का विशेष ध्यान रखें अग्नि दुर्घटना के समय कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग आवश्यक करें लापरवाही ना बरतें फायर स्टेशन परिसर में नवनिर्मित आवासीय भवनों का भी का भी निरीक्षण किया गया सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देशित किया कि गुणवत्ता एवं समयावधि का विरोध ध्यान रखें | फायर स्टेशन उपस्थित सभी कर्मचारियों का सम्मेलन भी लिया गया कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के बारे में भी पूछा गया | निर्देशित किया गया कि मुख्यालय द्वारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश एवं निर्देश का कड़ाई से पालन करें कर्मचारियों के फिटनेस का विरोध ध्यान रखें पीटी व्यायाम परेड आदि करवाते रहे | वाद निरीक्षण द्वारा फायर स्टेशन की साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली देखकर महोदय द्वारा अग्निशमन अधिकारी मायापुर एवं स्टाफ की प्रशंसा भी की महोदय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए |  निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून/ हरिद्वार भी मोजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *