विधायक कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने और 04 आरोपियों को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा   

हरिद्वार | कोतवाली रूडकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2025 वादी मुकदमा जुबैर काजमी की लिखित तहरीर बाबत आरोपित द्वारा विधायक उमेश कुमार विधानसभा खानपुर के कैम्प कार्यालय मे आकर फायरिंग करने के आधार पर पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे 08 आरोपियों को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  रूडकी पुलिस की टीम के द्वारा 04 और आरोपियों को अलग-अलग स्थान से हिरासत में लिया गया।

1. मुर्सलिन पुत्र तासीन निवासी ग्राम कस्बा लण्ढौरा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार |
2. मॉगेराम पुत्र दिलेराम नि0 करणपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार |
3. राव फुरकान पुत्र स्व0 अय्यूब ढण्डेरा रूडकी |
4. ईरफान पुत्र मुस्ताफ नि0 ग्राम हलवाहेडी बहादराबाद (कब्जे से 01 अदद राईफल 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस बरामद) |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *