170 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर चढा पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा  

हरिद्वार  | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरिद्वार सभी थाना प्रभारी को लगातार निर्देशित किया जा रहा है । जिसके क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर से पुलिस टीमों द्वारा अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है | पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान सिधडू निवासी गुजलाज नाम के व्यक्ति को 170 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 346/25 धारा 8/20 N.D.P.S. Act

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-गुलजार पुत्र शौकत निवासी सीधडू कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार

विवरण बरामदगी-
बरामदा 170 ग्राम चरस |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *