न्यायालय से जारी वारंट मे वारंटी राशिद को किया गिरफ्तार |

हरिद्वार | न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत- प्रतिशत तामील किये जाने हेतु एसपी जीआरपी द्वारा निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन मे थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर वारंटी अभियुक्त राशिद पुत्र माजिद अली नि0- म0न0 35/255 मुस्लिम कालोनी लक्खीबाग थाना-कोतवाली नगर देहरादून जो लगभग 02 वर्ष से फरार चल रहा था और गिरफ़्तारी से बचने के लिए अपने दिए गए निवास पते उपरोक्त से भिन्न निवास पते पर स्थान बदल-बदल कर अस्थाई तौर पर निवास कर रहा था को मुस्लिम कॉलोनी लक्खीबाग मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *