रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम खेलपुर जाने वाले मार्ग पर आम के बाग के पास गौकशी से संबंधित अवैध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से करीब 150 किलोग्राम गोमांस एवं गोवंशीय अवशेष 04 खुर गौकशी के उपकरण तथा 01 अदद सैमसंग मोबाइल बरामद किया। मौके से अकबर पुत्र नामालूम अहसान पुत्र अकबर शाहबान पुत्र अकबर निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0 96/25, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अहसान पुत्र अकबर निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम सिकंदरपुर से हिरासत में लिया गया । अभियुक्त के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता अभियुक्त-
1. अहसान पुत्र अकबर निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार |















Leave a Reply