सायं शिकारपुर लंढोरा थाना क्षेत्र मंगलौर में आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़क तत्काल घटनास्थल पहुंची |

रिपोर्ट – वंश शर्मा    

हरिद्वार  |  मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर बन गुर्जर की झोपड़िया में लगी भयंकर आग को बुझाना शुरू किया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो लंढोरा से फायर टैंकर में पानी लाकर पुन पंपिंग कर उक्त आग को कड़ी मेहनत एवं लगन से पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को अन्य झोपड़ियों तक फैलने से भी रोका गया। करीब 20 घास फूस से बनीं झोपड़ियां पूर्ण रूप से जल गई है। उक्त झोपड़िया में निवास कर रहे वन गुर्जरों का घरेलू सामान आदि भी जल गया है। आग की चपेट में आने से तीन पशु बछड़े भी जिंदा जल गए हैं। दो पशु आंशिक रूप से झुलस गए हैं। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *