रिपोर्ट – वंश शर्मा
शहीदवाला ग्रन्ट निवासी मांगाराम द्वारा अपनी पत्नी के दवाई लेने के लिये बाजार जाने व वापस न आने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत पर थाना बुग्गावाला पर गुमशुदगी 19/24 पंजीकृत की गई तथा संभावित स्थानो पर गुमशुदा की तलाश की गई। सार्वजनिक स्थानो पर पोस्टर पम्पलेट भी चस्पा किये गये लेकिन गुमशुदा के सम्बन्ध मे कोई लाभप्रद जानकारी नही मिल पा रही थी। गुमशुदा की गहन जांच पड़ताल के लिए गुमशुदगी को मु0अ0स09/25 धारा 140(3) BNS मे तरमीम किया गया। पुलिस द्वारा गुमशुदा/अपहृता की तलाश तेज कर जगह-जगह दबिशे देते हुए पुलिस टीम ने गुमशुदा/अपहृता महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। गुमशुदा स्त्री द्वारा बताया गया की पति से आये दिन झगड़ा होने से तंग आकर वह गुस्से में अपनी मर्जी से अपनी रिस्तेदारी में चली गयी थी ।















Leave a Reply