बिहार दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया स्नेह मिलन सम्मेलन |

रिपोर्ट – सोनू कुमार

हरिद्वार | हरिद्वार के शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र फेस 2मे बिहार दिवस के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि देवेश कुमार एमएलसी प्रदेश प्रभारी मिजोरम ने शिरकत की वही कार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार शुक्ल पूर्व विधायक किच्छा विधानसभा के साथ कार्यक्रम प्रदेश शहर संयोजक जयपाल सिंह चौहान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि देवेश कुमार एमएलसी प्रदेश प्रभारी मिजोरम ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना है कि भारत एक है यहां अनेकता होने के बाद भी एकता है। उन्होंने कहा कि हम श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि बिहार दिवस कों हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है क्योंकि 22 मार्च को बिहार राज्य की स्थापना हुई थी उन्होंने कहा कि पूरे देश में 2 करोड़ बिहारी मूल के लोग फैले हुए हैं ऐसे लोगों से संपर्क कर उन्हें एकजुट करना ही हमारा उद्देश्य है उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत देश सुपर पावर बनकर विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है । कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार शुक्ल पूर्व विधायक किच्छा विधानसभा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम केंद्रीय योजना के तहत अलग-अलग जगह पर पूरे भारतवर्ष में किया जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जहां भी बिहार मूल के लोग रह रहे हैं उन लोगों को उनकी कर्म भूमि और जन्मभूमि को जोड़कर उनके स्केल का उपयोग हम देश के विभिन्न राज्यों में कैसे कर सकते हैं उसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *