नशा तस्करो के विरुद्व हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 
हरिद्वार  | अलग अलग जगह से छापेमारी के दौरान 02 शराब तस्कर दबोचे |  मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद  |  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के  “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025”  को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को लगातार निर्देशित किया गया जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 02 शराब तस्करों को लक्सर क्षेत्र से अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया | अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
 पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-338/25 धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम सतीश
मु0अ0सं0-339/25 धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम सोनू
 गिरफ्तार अभियुक्त
1- सतीश पुत्र जम्मन सिह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नई कुण्डी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2-सोनू पुज्ञ दलमीर निवासी कंकरखाता कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
बरामदगी
15 लीटर अवैध कच्ची शराब |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *