10 टायरा ट्रक चोरी मामले के हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा | 

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

हरिद्वार  | चुराए गए ट्रक को बरामद करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपित को दबोचा | एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई जानकारी |  बिजौली से ट्रक चोरी होने पर ट्रक स्वामी द्वारा दर्ज करायी गई थी ई-एफआईआर | रामनगर रुड़की निवासी भूपेंद्र द्वारा E-FIR के माध्यम से कोतवाली मंगलौर पर स्वयं के 10 टायर ट्रक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम बिजौली से चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया। ट्रक चोरी प्रकरण की तहकीकात में लगी पुलिस टीम ने ट्रक स्वामी द्वारा ट्रक खड़े किए जाने के स्थान से जाने वाले सभी रास्तों में पूछताछ व सहित आसपास व जनपद सीमा से मुजफ्फरनगर को जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम के तौर पर इस कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार तड़के मुखबीर सूचना पर बरिंद्र उर्फ लाडा नाम के आरोपित को झबरेड़ा तिराहे से दबोचते हुए उसके कब्जे से चोरी किया हुआ 10 टायरा ट्रक बरामद किया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विवरण आरोपित-
1-बरिंद्र उर्फ लाडा पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *