देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने की मातहत ऑफिसर्स के कार्यों की समीक्षा सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन रहे समीक्षा बैठक में उपस्थित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | शिकायती प्रार्थनापत्र लंबित रहने पर कप्तान नाराज वजह जानने के लिए मांगा संबंधितों से जवाब |  कप्तान का रुख स्पष्ट- कोई भी टास्क हल्के में ना लें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको पूर्ण करना सभी की प्राथमिकता मे होना जरूरी है। जनता की सेवा के लिए है वर्दी पहनी उनकी समस्याओं का हल है जरुरी | मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियानों की भी ली जानकारी गंभीरता से अनुपालन के दिए निर्देश | गुमशुदा की बरामदगी के लिए किए जतनों को सराहा और मेहनत को बताया जरूरी | अज्ञात शवों की शिनाख्त पर भी रहेगा फोकस अन्य राज्यों से बनाया जाएगा समन्वय |  एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात अपने कैंप ऑफिस में जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया। इस दौरान डोबाल द्वारा लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों, NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों मुख्यालय व जनपद स्तर पर प्रचलित अभियानों गुमशुदाओं की बरामदगी व अज्ञात शवों की शिनाख्त से संबंधित डाटा का अवलोकन किया। तत्पश्चात डोबाल द्वारा मातहत सीओज को उक्त बिन्दुओं पर शिथिल प्रतित हो रहे थाना प्रभारियों एवं दरोगाओं का ओ0 आर0 लेते हुए स्पष्ट निर्देश देते उनके कार्यों की समीक्षा करें सभी जांच अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिकायती प्रार्थनापत्रों का शीघ्र निस्तारण हो। कई नकारात्मक तत्व अनावश्यक रूप से भी शिकायती प्रार्थनापत्र प्रेषित करते हैं किन्तु जांचकर्ता की आख्या में स्पष्ट हो कि शिकायत में बताए गए तथ्य किस आधार पर गलत हैं या सही है जिससे कि उस पर उचित कार्यवाही की जा सके |  मुख्यालय व जनपद स्तर पर प्रचलित अभियानों पर चर्चा करते हुए डोबाल द्वारा अच्छा परिणाम देने वाले थाना प्रभारियों की सराहना करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों को अभियानों पर फोकस कर गहनता से और अधिक बेहतर हेतु लगातार पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करें | गुमशुदाओं की बरामदगी व अज्ञात शवों की शिनाख्त में हरिद्वार पुलिस के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कप्तान द्वारा डिस्ट्रिक्ट क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नैशनल क्राइम कंट्रोल ब्यूरो एवं अन्य राज्यों की पुलिस से और अधिक बेहतर समन्वय स्थापित कर परिणाम को राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक के तौर पर स्थापित करने की नसीहत दी।

गोष्ठी के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा एसपी सिटी पंकज गैरोला व एसपी रूरल ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी सीओ मौजूद रहे।

( गोष्टी अभी जारी )—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *