रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त अभियान को सफल बनाने के क्रम में दिनांक 18/03/2025 को भगवानपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त संजय पुत्र स्व0 मंगल सिंह नि0 मौहल्ला मस्जिद वाली गली ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को 06 ग्राम अवैध स्मैक व 01 डिजिटल तराजू के साथ एच0पी पैट्रोल पम्प रायपुर के पास से हिरासत में लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपित द्वारा बताया गया कि वह सन्नवर निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर से स्मैक खरीदता है, वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है । आरोपित के विरुद्ध मु0अ0स0 79/2025, धारा 8/20/29एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता आरोपित-
संजय पुत्र स्व0 मंगल सिंह नि0 मौहल्ला मस्जिद वाली गली ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
वांछित अभि0-
सन्नवर निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
बरामदगी-
1. 06 ग्राम अवैध स्मैक
2. 01 डिजिटिल तराजू













Leave a Reply