रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | बुग्गावाला क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एक व्यक्ति द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया गया कि अऱबाज नाम के युवक ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को पहले बहला फुसलाकर घर से भगाया और फिर नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया । शिकायत पर थाना बुग्गावाला पर मु0अ0स0 13/2025 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3क/4(2) पोक्सो अधि0 बनाम अरबाज पंजीकृत किया गया । नाबालिक से जुड़े इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा टीम गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की निर्देश दिए गए । सीओ बुग्गावाला संजय चौहान के निकट पर्यवेक्षण में गठित की गई टीम ने पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराकर व न्यायालय मे बयान दर्ज कराये गये तथा मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया । निरंतर प्रयास के पश्चात गठित पुलिस टीम ने आरोपी युवक को उस समय दबोचने में कामयाबी हासिल की गई जब वह गांव छोड़कर भागने की फिराक मे आशीर्वाद वैंडिग प्वाईंट निकट तेलपुरा में वाहन का इन्तजार कर रहा था। आरोपी को मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है । नाबालिक किशोरी से जुड़े इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्यवाही करने पर स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया व व कार्यशैली की प्रशंसा की गई ।
विवरण आरोपित-
अऱबाज पुत्र कलीम निवासी ग्राम बुग्गावाला जनपद हरिद्वार













Leave a Reply