रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | थाना पथरी पर सूचना प्राप्त हुई कि ऐथल में दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं, उपरोक्त सूचना पर थाना हाजा से तत्काल उ.नि.रोहित कुमार मय चेतक कर्मचारी गणों के मौके के लिए रवाना हुए।मौके पर दो पक्ष आपस में हो हल्ला कर आपस में मारपीट पर आमदा थे, मुझ उ.नि.व आसपास के व्यक्तियों द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, परंतु उपरोक्त व्यक्ति अधिक उत्तेजित हो गए व मारपीट पर उतारू हो गए , हमारे काफी समझाने के बाद भी उपरोक्त व्यक्ति नहीं माने। अतः अन्य कोई चारा ना देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपरोक्त व्यक्तियों को कारण गिरफ्तारी बताकर धारा 170 BNSS में हिरासत पुलिस लिया गया । बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम पते
1- यासिन पुत्र यासिन
2- सन्नवर पुत्र तासीन
3- साजिद पुत्र मकसूद
4- गुलजार पुत्र वहीद
समस्त निवासी गण ग्राम ऐथल थाना पथरी जनपद













Leave a Reply