प्रमोद हत्याकांड में वांछित 02 आरोपियों को धर दबोचा 03 आरोपीयों को पूर्व में भेजा जा चुका जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

पथरी | थाना पथरी क्षेत्र में ग्राम शिवगढ़ में दो पक्षो में हुये झगड़े में प्रमोद की मृत्यु के संबंध में दर्ज मु.अ.स.-141/25 धारा 190(2)/191(3)/190/333/115(2)/103 BNS में थाना पथरी द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । हत्याकांड में शामिल अन्य 02 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयास के परिणाम स्वरूप पथरी पुलिस द्वारा शिवगढ़ प्राइमरी स्कूल के पास दबोचने में सफलता हासिल की । शेष अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी जा रही है |

मु.अ.स.-141/25 धारा 190(2)/191(3)/190/333/115(2)/103 BNS*

गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम पते
1- दिलीप पुत्र धर्मेंद्र निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- अनिल पुत्र पाले राम निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *