होली व रमजान के दृष्टिगत शांति एवं कानून ब्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | थाना कलियर पुलिस द्वारा थाना कलियर क्षेत्र में होलिका दहन होली एवं जुम्मे की नमाज से पूर्व समस्त क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया एवं लोगों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून का हवाला दिया गया । समस्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए हिदायत दी गई । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की धार्मिक संप्रदाय को लेकर टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई । समस्त होलिका दहन के स्थल का भौतिक निरीक्षण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बार-बार सूचित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *