नाबालिग के अपहरणकर्ता को वृंदावन मथुरा से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस नाबालिग को किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादी निवासी गणेश एनक्लेव नवोदय नगर सिडकुल ने थाना सिडकुल पर अपनी नाबालिक पुत्री का घर से स्कूल जाना वह लौटकर वापस न आने के संबंध में दिए प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 116 /2025 धारा 137(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा अपहृता की तलाश हेतु संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार मथुरा बृंदावन पहुंचकर नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता रत्नेश कुमार पुत्र बनवारी लाल को दबोचा गया । नाबालिग की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/64 (2)(M) BNS व 5L/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई ।

मु0अ0सं0 116/25 धारा 137(2)/64 (2)(M) BNS व 5L/6 पोक्सो अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त –
रत्नेश कुमार पुत्र बनवारी लाल पता ग्राम नगला खंजुना बहवलपुर फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष हाल पता निकट राम मंदिर नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *