गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाले मुख्य आरोपी चढे लक्सर पुलिस के हत्थे पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सहित कुल 04 आरोपियों को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | ग्राम सीधडू लक्सर निवासी सुमन ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि द्वारा रात्रि में उसके घेर में बंधी गाय को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चोरी कर खेतों में लेजाकर गोकशी की गई है। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में सम्मिलत नामजद नाजिम व दिलशाद को लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था । घटना में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए गठित की गई पुलिस टीम द्वारा धरपकड़ जारी रखता हुए घटना के मुख्य आरोपी अब्बास व उसकी पत्नी सहित कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 282/25
धारा 305(ए)/317 (2) बीएनएस व 3/5/11 उ0गौवंश सरक्षण अधि0

पकड़े गए आरोपित-
1-नदीम पुत्र इरफान निवासी सीधडू थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
2-हारून पुत्र शौकत अली निवासी सीधडू थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
3-अब्बास पुत्र शेर अली निवासी सीधडू थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
4- अभियुक्ता शबाना पत्नी अब्बास निवासी सीधडू थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *