सीओ सिटी की अगुवाई में होली व रमजान पर्वो के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा चौकी लालढांग परिसर में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के दृष्टिगत श्यामपुर क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियो/ सी0एल0जी0 मेम्बरो, व्यापारियो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में थानाध्यक्ष श्यामपुर, चौकी प्रभारी लालढांग उ0नि0 आदि उपस्थित रहे । गोष्ठी में सीओ द्वारा उपस्थित सभी सी0एल0जी0 मेम्बरो, सम्भ्रान्त व्यक्तियो को होली व रमजान पर्व को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने एवं शासन/प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशो से अवगत कराया गया, साथ ही उक्त पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराने तथा पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *