रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | वादी मुकदमा अमित शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी कस्बा झबरेडा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार द्वारा थाना झबरेडा में तहरीर देकर अंकित कराया था कि अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के भतीजे के साथ लाठी डण्डो से मारपिटाई करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है व गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 63/2025 धारा 190,,191(२),115(2),351(2) बीएनएस कायम व पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा-109 बी०एन०एस० की बढोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त में अज्ञात अभियुक्तगण की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा मैन्युअल पुलिसिंग व सी०सी०टी०वी कैमरो की रिकार्डिंग चैक करने पर अभियुक्त साकुम पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम लाठरदेवा हुंण का नाम प्रकाश में आया। गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त साकुम पुत्र सुंदर निवासी उपरोक्त को अभियुक्त को ग्राम लाठरदेवा हुंण से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का कडा बरामद किया गया है। शेष वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त
साकुम पुत्र सुंदर निवासी ग्राम लाठरदेवा हूंण थाना झबरेडा
बरामदा माल
01 अदद लोहे का कडा













Leave a Reply