सिडकुल पुलिस व ANTF टीम की संयुक्त कार्रवाई स्कूटी से गांजा तस्करी करते दबोचे नशा तस्कर 20 किलो से अधिक गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के  “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में सिडकुल पुलिस द्वारा शिवम ऑटोमोबाइल के पीछे सूर्य नगर जाने वाली पुलिया के पास सिडकुल से अभियुक्त सानू को स्कूटी से गांजा तस्करी करते हुए 20.772 किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 114 /2025 धारा 20/60/8 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
 पंजीकृत अभियोग-
1.मुकदमा अपराध संख्या 114/25 धारा 20/60/8 एनडीपीएस एक्ट
बरामदगी
१- 20.772 किलोग्राम गांजा अनुमानित गान्जा कीमत ₹500000
2-  तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शानू खान पुत्र तागिर खान निवासी धीमरी तारीक नगर MJI पब्लिक स्कूल के पास थाना मझोला जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी रईस कॉलोनी कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *