रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेडा | वादी मुकदमा निवासी झबरेडा जिला हरिद्वार द्वारा थाना झबरेडा में अपनी नाबालिक बहन को अभियुक्त अमन पुत्र धर्मेंद्र व उसके अन्य साथियों द्वारा अपहरण कर ले जाने के संबंध थाना झबरेडा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त में पीड़िता को अभियुक्त अमन के मसकन ग्राम फेरूपुर से सकुशल बरामद किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में नाबालिक के अपहरण में अभियुक्त अमन की बहन निवासी गण ग्राम फेरूपुर थाना पथरी हरिद्वार का नाम प्रकाश में आया । गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल महिला अभियुक्ता उपरोक्त को आज गिरफ्तार किया गया । शेष वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता
महिला निवासी ग्राम फेरुपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार













Leave a Reply