हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी आरोपी के विरुद्ध जान से मारने की धमकी व मारपीट करने संबंधी मुकदमा था दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वादी मुकदमा महेंद्र सिंह पुत्र हरमल निवासी शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा वादी व वादी के परिजनों के साथ एक राय होकर मारपीट गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में विपक्षियों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था । दौरानी विवेचना मुकदमा उपरोक्त में घायल एक व्यक्ति की दौराने इलाज मृत्यु हो गई, जिसके आधार पर मुदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढ़ोतरी की गई । अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु थाना पथरी पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिशें देते हुए मुखबिर की सूचना पर शिवगढ़ से अभियुक्त पोपीन पुत्र कुंवरपाल निवासी शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार को थाना क्षेत्र से दबोचा गया । अभियुक्त की शानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया शेष अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी जा रही है ।

मु.अ.स.-141/25
धारा -191(2)/191(3)/190/333/115(2)/352/103(1) BNS

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
पोपिन पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त डंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *