ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाई हुडदंग करने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था । जिस क्रम में थानाध्यक्ष के कुशल नेत्तृव में पुलिस बल के थाना क्षेत्र में मामूर थे इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम नलोवाला में कुछ व्यक्ति लडाई- झगडा कर रहे हैं,सूचना पर पुलिस बल के मौके पर पंहुचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति जमीनी विवाद को लेकर आपस में हो- हुल्ला, गाली–गलौज, लडाई-झगडा कर रहें थे व मारपीट में उतारु थे जिनको काफी समझाने के उपरान्त भी उक्त व्यक्ति और उत्तेजित होकर आमदा फसाद पर उतारुर हुए जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत थाना पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।

*नाम पता आरोपित*
1.नूर आलम पुत्र गुलाम अली निवासी ग्राम नल्लोवाला गैण्डीखाता थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार।
2.शाहनवाज पुत्र नूर आलम निवासी ग्राम नल्लोवाला गैण्डीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *