रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लोन क्लोजर की धनराशि ₹1,44,300 हड़पने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है । वादी आशीष गोयल निवासी जगजीतपुर, कनखल ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड, शिवालिक नगर से लोन लिया था। लोन क्लोजर के लिए निर्धारित ₹1,44,300 की धनराशि कंपनी के तत्कालीन लोन अधिकारी/फील्ड ऑफिसर मिंटू कुमार गुज्जर सहित अन्य लोगों द्वारा हड़प ली गई तथा कंपनी की शाखा में जमा नहीं कराई गई | तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 270/26, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए लगातार सुरागरसी की गई । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मिंटू कुमार की लोकेशन ट्रेस कर पीपली, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से उसे दबोचा गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शिवालिक नगर शाखा में लोन अधिकारी/फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। उसने वादी से लोन क्लोजर के ₹1,44,300 प्राप्त किए, लेकिन उक्त धनराशि कंपनी की शाखा में जमा करने के बजाय स्वयं रख ली और बाद में शाखा छोड़कर चला गया। आरोपी ने धनराशि खर्च करना स्वीकार किया | पुलिस द्वारा मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
मिंटू कुमार पुत्र कंवर सिंह, निवासी ग्राम नयागांव, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष














Leave a Reply