चोरी की मोटर साइकिल के साथ पकड़ में आए 02 वाहन चोर पकड़े गए युवकों ने ढंण्डेरा रुड़की से चुराया था दोपहिया वाहन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

रूडकी | कोटामुराद नगर कलियर निवासी अक्षय कुमार ने कोतवाली रूडकी पर लिखित सूचना दी कि किसी अज्ञात चोर ने ढण्डेरा रूडकी से उसकी मो0सा0 चुरा ली है। शिकायत पर कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 77/2025 धारा 303(2) बीएनएस मे पंजीकृत किया गया । चुराए गए वाहन को बरामद करने के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने राव मौहम्मद हसीन व राव इशरार नामक 02 संदिग्ध युवकों को सोलानी पार्क से कलियर जाने वाली बीच वाली नहर पटरी से पकड़कर उक्त चोरी दोपहिया वाहन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पकड़े गए आरोपित-
1. राव मौहम्मद हसीन पुत्र हमीद हसन निवासी प्राचीन शिव मंदिर वाली गली ढण्डेरा कोतवाली रूड़की जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
2. राव इशरार पुत्र राव अहसान निवासी छोटी मस्जिद के पास ढण्डेरा कोतवाली रूड़की

बरामदगी-
चुराई गई मोटर साइकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *