रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की |वादी आशीष त्यागी पुत्र ज्ञानेंद्र त्यागी निवासी ग्राम नगला इमरती कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा कोतवाली रुड़की पर सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटर साइकिल ढडेरा से चोरी कर ली गई है जिसके संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 338/26 पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक नवीन चौहान के सुपुर्द की गई मोटर साइकिल चोरी की घटना का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम के द्वारा पता रसी सुराग रसी एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर आरोपित समीर पुत्र शाहनवाज निवासी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को ढडेरा निकट रेलवे कॉलोनी से पकडा गया । आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
समीर पुत्र शाहनवाज निवासी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
*बरामद*
मोटरसाइकिल












Leave a Reply