जीआरपी हरिद्वार की तत्परता से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से गुम हुए दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद |

हरिद्वार | आज प्रातः 04:55 बजे महिला हेल्प डेस्क, जीआरपी हरिद्वार पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनके नाबालिग पोता एवं पोती, जिनकी आयु क्रमशः लगभग 16 वर्ष एवं 13 वर्ष है, हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-06 से अचानक गुम हो गए हैं।सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाते हुए स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) भी कराई गई।जीआरपी हरिद्वार पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों गुमशुदा नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *