04 कि0ग्रा0 गांजे के साथ 01 तस्कर दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

बहादराबाद | जनपद को नशा मुक्त करने व नशा सामग्री के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस ने दौराने चैकिंग नहर पटरी पर टूटी हुई मजार के पास से मोटर साइकिल सवार 01 संदिग्ध को 04 कि0ग्राम अवैध गांजा के साथ दबोचा। बरामदगी के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 116/25 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । नशा सामग्री तस्करी के आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

विवरण आरोपित-
1- हिमांशु बैहरवाल पुत्र भीम सिंह निवासी सुरजन नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

बरामदगी-
04 कि0ग्राम अवैध गांजा व मो0सा0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *